फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The amount of the first installment of individual toilets sent to 1748 beneficiaries

Maharajganj News: 1748 लाभार्थियों को भेजी गई व्यक्तिगत शौचालय केे प्रथम किस्त की धनराशि

Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The amount of the first installment of individual toilets sent to 1748 beneficiaries
- जिले के सभी 10 ब्लॉकों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों को भेजी गई एक करोड़ से अधिक की धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 10 ब्लॉकों में व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि का इंतजार करने वाले 1748 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप मेें कुल एक करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी गई है। प्रत्येक लाभार्थियों को 6000 रुपये भेजे गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शौचालय निर्माण के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियाें को 12 हजार की दर से धनराशि दी जाती है। पहले किस्त के रूप में छह हजार की धनराशि प्राप्त करने के बाद काम होने की दशा में 21 दिन बाद दूसरे किस्त का भुगतान किया जाता है। ऐसे में समय से निर्माण कराने वालों को दूसरे किस्त की धनराशि दी जाती है। पहले किस्त के रूप में जिन 1748 लोगों को किस्त भेजी गई है, उनमें बृजमनगंज में 113 , धानी में 77, घुघली में 251, सदर में 397, मिठौरा में 109, नौतनवां में 47, पनियरा में 267, परतावल में 158, फरेंदा में 104 व सिसवा में 225 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय के 1748 लाभार्थियाें को लगभग एक करोड़ की धनराशि भेजी गई है। ब्लॉक स्तर से तेजी दिखाते हुए अन्य लाभार्थियों को भी लाभान्वित करने का कार्य किया जाए।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed