फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Aktahwa-Paniara road will be widened and 2.5 lakh people will benefit.

Maharajganj News: अकटहवा-पनियरा मार्ग का होगा चाैड़ा ढाई लाख लोगों को होगा फायदा

Wed, 29 Oct 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Aktahwa-Paniara road will be widened and 2.5 lakh people will benefit.
महराजगंज। क्षेत्र पनियरा में स्थित अकटहवा-पनियरा मार्ग जल्द ही चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सिंगल लेन की सड़क को चौड़ी करने के लिए डीपीआर तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। इस पर करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे करीब ढाई लाख की आबादी को लाभ पहुंचेगा। नवंबर माह में पहले सप्ताह में शासन स्तर की वित्तीय व्यय समिति की ओर से इस पर अनुमोदन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवीपुर अक्टहवा पनियरा मार्ग 27 किमी लंबी है। मौजूदा समय में यह सड़क साढ़े तीन चौड़ी है। इस सड़क से होकर पनियरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों के लोगों का कप्तानगंज, परतावल कुशीनगर और गोरखपुर, पीपीगंज, जंगल कौड़िया, डोहरिया, कालेसर आदि स्थानों पर जाने के लिए मुख्य मार्ग है। लेकिन इस सड़क सिंगल लेन होने के कारण भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभार ऐसा होता है कि घंटों राहगीर और वाहन जाम में फंसे रहते है।
विज्ञापन

इसी तरह यह सड़क जगह जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। खासकर गोनहा गांव के पास सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है और गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं। सड़क के चौड़ीकरण होने से परतावल और गोरखपुर तक आवागमन सुगम होगा। मंसूरगंज गांव के निवासी राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि यह सड़क लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इस सड़क की खराब स्थिति के कारण बहुत परेशानी होती है। भवानीपुर गांव के अनिल निषाद ने बताया कि पनियरा बाजार,ब्लॉक थाना, अस्पताल जाने में परेशानी होती है। सड़क टू लेन बनने से इन गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ : बड़वार, बैजूडेहरा, इलाहाबास, नेवास पोखर, खैंचा, खुटहा बाजार, मुड़िला, लखराव, नरकटहा, मंसूरगंज, रतनपुरवा, नसीराबाद, रामपुर, भवानीपुर, गांगी बाजार, अहिरौली, हरखपुरा, अक्टहवा, डोमरा, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, मुजुरी जर्दी, तेंदुअहिया, लाला बड़हरा, गोनहां,अनंतपुर, मोथई, कनैला, खुटहा बाजार, अड़बड़ हवा, बरवास, देवीपुर, बेनीगंज, बहरामपुर, हरिरामपुर, कटहल चौराहा, हेमछापर, पनियरा, रजौड़ा कला, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, बभनौली बुजुर्ग, कमासिन बुजुर्ग, सोनबरसा, गिरगिटिया, माधोनगर, डिंगुरी, कमासिन खुर्द, और सोहास बेलटिकरा जैसे गांव शामिल हैं। सड़क चौड़ीकरण होने से करीब ढाई लाख आबादी को आवागमन सुलभ हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed