फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The aim of the Wakf Amendment Act is to benefit poor Muslims

Maharajganj News: वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना

Sun, 04 May 2025 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
The aim of the Wakf Amendment Act is to benefit poor Muslims
महराजगंज। वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम का लाभ मुस्लिम समाज के गरीब तबके को मिलेगा। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक संशोधन किया है।
विज्ञापन

वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना और संपत्ति का दुरुपयोग रोकना है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कही। वह रविवार को वक्फ सुधार एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में जमीन के एक-एक इंच का उचित उपयोग होना चाहिए। आयुष मंत्री ने कहा कि अब से वक्फ बोर्ड मनमाने ढंग से किसी भी गांव को वक्फ संपत्ति घोषित नहीं कर पाएंगे। समाज के कुछ लोगों ने वक्फ की संपत्ति से अपना घर भरा।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अल्लाह को संपत्ति दान करने के लिए सक्षम होना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग को समृद्ध, शिक्षित और समर्थ होने ही नहीं दिया। कांग्रेस ने मुस्लिमों का उपयोग केवल वोट बैंक के लिए किया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल लागू होने पर अब संपत्ति की लूट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून के बाद गरीब मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा। इससे सबका साथ, सबका विकास का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इस ट्रस्ट पर कुछ लोगों का कब्जा हो गया, जिस कारण इसका लाभ मुसलमानों के सभी वर्गों तक नहीं पहुंच सका।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक इल्ताफ खान, क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज आलम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, जिला पंचायत सदस्य टुनटुन खान, डॉ. फरीदा सिद्दीकी, शाहनवाज खान, अब्दुल्ला खान, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रधान रहमतुल्लाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed