फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration has acknowledged that communication services were completely disrupted during adverse conditions such as floods.

Maharajganj News: फसल बीमा कराने वाले किसानों को मिलेगा दावा, बनाई जा रही सूची

Fri, 16 Oct 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The administration has acknowledged that communication services were completely disrupted during adverse conditions such as floods.
महराजगंज/ निचलौल। गंडक नदी की बाढ़ से अपनी जमापूंजी गंवा चुके दियारा क्षेत्र के चार गांवों के बीमित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऐसे सभी बीमित किसान फसल बीमा क्लेम के हकदार होंगे, जिन्होंने किसी कारणवश 72 घंटे के भीतर फसल नुकसान की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन, कृषि विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है। शासन ने यह माना है कि बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित थीं और पूरे दियारा क्षेत्र में पांच से सात फीट तक जलभराव था। ऐसे में किसानों के लिए 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर या एप के माध्यम से सूचना देना संभव नहीं था।
विज्ञापन

इसी मानवीय पक्ष को देखते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मी और कृषि विभाग के कर्मचारी बाढ़ पीड़ित किसानों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। कृषि उप निदेशक व फसल बीमा कंपनी दोनों ने संज्ञान लिया और निचलौल तहसील से दियारा के सभी बीमित किसानों से क्लेम कराने को कहा है। निचलौल तहसीलदार अमित सिंह राजस्व टीम के साथ ऐसे किसानों की सूची तैयार कराने में जुटे हैं, जो बीमित तो हैं लेकिन 72 घंटे के भीतर क्लेम नहीं कर सके थे। दियारा के किसान अर्जुन, फूला देवी, नरेंद्र, सोमई, कौशलेन्द्र ने बताया कि हमारा बीमा प्रीमियम तो कटा था लेकिन सूचना कृषि विभाग तक 72 घंटे में नहीं दे सके थे। कृषि विभाग व राजस्व महकमे ने हमारी दुश्वारी को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed