फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accused in the gang rape case is trying to escape by using legal tricks

Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में कानूनी दांव पेच लगाकर बचने के फिराक में आरोपी

Thu, 13 Mar 2025 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Mar 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
The accused in the gang rape case is trying to escape by using legal tricks
महराजगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की महिला से महराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई दो अप्रैल को होगी। तीन आरोपियों मनीष शारदा, अनिल गौतम और उमेश मंदरवाल को न्यायालय में पेश होना है।
विज्ञापन

मामले में नया मोड़ यह आ गया है कि इन आरोपियों पर दिल्ली व उत्तराखंड की महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर से आरोपी अपने बचाव के लिए कानूनी दाव पेंच का सहारा लेकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में आरोपी बीते दिनों हाईकोई गए थे, लेकिन वहां से अभी तक राहत नहीं मिली। माना जा रहा है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन

पीड़िता भी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड रही है। उसका कहना है कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कसूरवारों को एक दिन सजा जरूरी मिलेगी। मामले में वीएस संधू पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है। इसपर भी कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। आने वाले दिनों में इसकी मुश्किल बढ़ सकती है। पीड़िता दुष्कर्म के बाद एक बच्चे का मां बनी, उसे तबाह करने के लिए आरोपियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार, पीड़िता मार्च 2021 में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित डीसी कार्यालय में शपथपत्र बनवाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई, जिन्होंने न सिर्फ उसका शपथपत्र बनवाकर दे दिया, बल्कि स्टील फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया। पीड़िता कुछ दिन बाद आरोपियों से बातकर इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री में पहुंची।
आरोप है कि वहां दोनों ने उसके दस्तावेज ले लिए और सादे कागजात पर अंगूठा भी लगवा लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दोनों आरोपियों से गोंडा में फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कहीं तो उन्होंने कानपुर में मिलने के लिए बुलाया। 21 जून 2021 को एक युवक उसके घर आया जिसने फोन पर एक आरोपी से बात कराई। इसके बाद उसे महराजगंज ले जाया गया।
मनीष शारदा नाम के व्यक्ति ने महिला से कहा कि महराजगंज की फैक्ट्री में उसकी नौकरी लगवा रहे हैं और फैक्ट्री देखने के लिए बुलाया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़िता 22 जून 2021 को कानपुर पहुंची। वहां से उसके साथ तीन लोग एक कार में तथा पांच-छह अन्य लोग दूसरी कार में महराजगंज के लिए निकले। फैक्ट्री देखने के बाद रात में उन सभी ने कोल्हुई के पास खाना खाया और फिर कानपुर के लिए निकले।
कोल्हुई से कुछ दूर आगे आने के बाद गाड़ी को संकरी सड़क पर उतार लिया। गाड़ी में ही तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोल्हुई पुलिस ने केस दर्ज किया था और विवेचना के बाद रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी। आरोप है कि चंडीगढ़ के भूषण स्टील में पीड़िता को वीएस संधू नाम के शख्स से मिलवाया गया।

इस पूरे मामले में आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसता हुआ दिख रहा है। मामले में आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। आरोपी हर कदम पर पीड़िता को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन इनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। बीएस संधू जो रिटायर वरिष्ठ अधिकारी है। वह भूषण फैक्ट्री में उच्च पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed