{"_id":"6838b277089ee74e7a0f4b37","slug":"the-accused-absconded-after-cheating-of-lakhs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150434-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लाखों की ठगी कर आरोपी चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लाखों की ठगी कर आरोपी चंपत
Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल के टोला करमहवा निवासी एक व्यक्ति ने ठगी कर ग्रामीणों का रुपया लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए थाने पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने पहले गांव में विश्वास कायम किया और फिर केसीसी और कृषि उत्पादों के नाम पर लोगों से नकद धनराशि और सामान इकट्ठा कर लिए। बिना भुगतान किए गांव से लापता हो गया।
ग्रामीण तरीकुन निशा, गंगोत्री देवी, कुद्दश अली, सजमा, रूपा, राधिका, फूलमती सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने गेहूं खरीदा लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। पीड़ित उपेंद्र सैनी ने बताया कि उनके पिता के नाम पर केसीसी के एक लाख 56 हजार रुपये की धनराशि जालसाजी से निकाल ली गई। पीड़ितों ने बताया कि अब बैंक से फोन और नोटिस मिलने लगे हैं, जबकि उन्हें इस ठगी की भनक तक नहीं थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी के परिवार से संपर्क कर पैसे की मांग की तो आरोपी के परिजनों ने मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शिकायत पर विपक्षी को बुलाया गया था। पैसा वापस करने के लिए तीन माह का समय लिया गया है।