Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thai Ambassador left for Nepal with a delegation

Maharajganj News: दल के साथ नेपाल रवाना हुईं थाईलैंड की राजदूत

Sat, 28 Nov 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Thai Ambassador left for Nepal with a delegation
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली मार्ग से शुक्रवार दोपहर थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन

तीन वाहनों से दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सोनौली पहुंचे राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दल को नेपाल पुलिस की सुरक्षा में सौंप दिया। इसके बाद सभी सदस्य काठमांडू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजदूत और अस्थायी उपसचिव के साथ कुल 46 सदस्यीय दल दिल्ली से सोनौली पहुंचा था। राजनयिकों की मौजूदगी और दल की संख्या को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। भारतीय पुलिस ने नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर दल को सुरक्षित सीमा पार कराया। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ दिल्ली से सोनौली पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। नेपाल पुलिस के साथ समन्वय कर पूरे दल को सुरक्षित काठमांडू के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed