फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperatures started rising, fields started drying up

Maharajganj News: बढ़ने लगा तापमान, सूखने लगे खेत...किसान चिंतित

Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Temperatures started rising, fields started drying up
महराजगंज। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच तापमान फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन लोगों को 36 डिग्री जैसी गर्मी ने बेचैन किया। बढ़ते तापमान के बीच नकदी फसल के रूप में सब्जियों की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से सूख रही है जिसके कारण हर दो दिन पर उन्हें सिंचाई करनी पड़ रही है। इस बार जनवरी के बाद से ही तापमान के बढ़ने का क्रम शूरू हुआ जो अभी भी बरकरार है। बीच में दो से तीन बार पारा तो लुढ़का लेकिन तेज धूप से तापमान ने फिर बढ़त हासिल कर लिया। शनिवार को हुई बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 30 तक पहुंचकर कुछ राहत भरा जरूर हुआ, लेकिन सोमवार से धूप की अधिकता के कारण मौसम फिर गर्म हो चला है।
विज्ञापन

नमी जो शनिवार को 59 फीसदी तक पहुंची थी वह मंगलवार को 37 फीसदी शेष रह गई। तेजी से नमी के सूखने के कारण हर दो दिन पर सिंचाई करनी पड़ रही है। इस समय हरी मिर्च, टमाटर, बैंगन, लौकी, भिंडी जैसी सब्जियां खेत में हैं जिन्हें बचाने के लिए अन्नदाता पसीना बहाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष कहते हैं कि सब्जियों को बचाने के लिए सिंचाई अधिक करनी पड़ रही है। वहीं पछेती गेहूं व सरसों की फसल बिना प्रौढ़ हुए सूख रही है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर ने कहा कि तापमान बढ़ेगा, तापमान कम होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed