फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperatures remain stable, fog worsens

Maharajganj News: तापमान स्थिर, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 11 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Temperatures remain stable, fog worsens
सुबह 9 बजे तक बनी रही कोहरे की अधिकता
विज्ञापन

महराजगंज। अब तक लगातार लुढ़क रहा मौसम का पारा स्थिर हुआ तो कोहरे ने वाहन चालकों की दुश्वारी बढ़ा दी। बुधवार को जनपद में कोहरे की अधिकता के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छंटा तब जाकर धूप से लोगों को राहत मिली।
बुधवार को अधिकतम तापमान पिछले दिन की तरह 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान स्थिर होने से ठंड का प्रभाव तो कुछ कम महसूस हुआ लेकिन सुबह 9 बजे तक छाए कोहरे की सघनता का असर सड़क पर दिखाई दिया। वाहनों की रफ्तार सीमित रही और कोहरे से मोर्चा लेते हुए चार पहिया वाहन चालक वाइपर व इंडीकेटर जलाकर रेंगते देखे गए। कोहरे के कारण फर्राटा भरने वाले बाइक सवार भी संभलकर चलते देखे गए। 9 बजे के बाद कोहरा छंटा तो धूप खिली। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने ठंड के साथ धुंध की स्थिति बनाने का कार्य किया। शाम चार बजे के बाद एक बार फिर दृश्यता कम हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
एक से दो दिन तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है लेकिन कोहरे का घनत्व सुबह बना रहेगा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने पर ही दृश्यता का ग्राफ सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed