{"_id":"6962b67c1e56f3e273068241","slug":"tehsildar-inspected-the-cow-shelter-center-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-168860-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तहसीलदार ने गोआश्रय केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तहसीलदार ने गोआश्रय केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फरेंदा। कड़ाके की ठंड में मधुकरपुर महदेवा में स्थित गो आश्रय केंद्र पर सुविधाओं को लेकर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत किया। संज्ञान लेते हुए तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व खंड विकास अतुल कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। जिम्मेदारों ने निराश्रित पशुओं के रखरखाव सहित उनके खाने की व्यवस्था के बारे जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।
फरेंदा क्षेत्र के बमभोले मौर्या, उमेश यादव, शेषनाथ ने खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा कि मधुरकरपुर महदेवा में स्थित गो आश्रय केंद्र पर कई प्रकार के अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत की। लोगों ने कहा कि गो आश्रय केंद्र पर सड़ा हुआ भूसा कम रेट पर खरीदा जाता है। कड़ाके की ठंड में पुआल की व्यवस्था नहीं है और पशु आहार को बेच दिया जाता है।
तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि गोशाला पर अलाव की व्यवस्था और पशुओं को ओढ़ाने के लिए बोरे की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही गो आश्रय केंद्र पर व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिए गए हैं।