फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager dies after getting electrocuted in pole

Maharajganj News: पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after getting electrocuted in pole
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के कुर्मी टोला में मंगलवार को एक पोल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर 13 साल के एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुर्मी टोला निवासी गोविन्द राजभर का 13 वर्षीय पुत्र अंकुश मंगलवार सुबह भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खेलने जा रहा था। रास्ते में स्थित ग्यारह हजार वोल्ट के विद्युत पोल को उसने छू दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी परतावल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed