{"_id":"665da9dcadf32aa05a0f032a","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-pickup-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123881-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से किशोर की गई जान
Mon, 03 Jun 2024 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लोहरसन गांव के सामने सोमवार दोपहर पिकअप की ठोकर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लोहरसन के पास ग्रामसभा गुजरौलिया के टोला नौडीहवा निवासी विनय और छट्ठू बाइक से बृजमनगंज बाजार से अपने घर जा रहे थे। कोल्हुई की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय छट्ठू की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छट्ठू के दाहिने पैर का घुटने के नीचे का हिस्सा उखड़ कर दूर जा गिरा, जबकि विनय को गंभीर चोटें आई हैं। बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद