{"_id":"5ad39ca64f1c1ba6018b4ba8","slug":"teenager-death-five-girls-saved-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रविवार दोपहर बारह बजे तालाब से मिट्टी निकालने गईं छह बालिकाएं डूबने लगीं। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि पांच को बचा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि जगनन्नाथपुर निवासी इंद्राज पासवान की बेटी कल्पना (14) चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने सपना (12), रंजना (14), वंदना (13) , मोनिका (13) तथा निशा (12) के साथ गांव के तालाब पर र्गइं थी। मिट्टी निकालने के दौरान सपना फिसल कर तालाब में गिर गई और डूबने लगी। उसे डूबते देख लड़कियों ने शोर मचाते हुए उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगीं। इस बीच शोर सुनकर पास के खेत में गेहूं का बोझ ढो रहे रामभरोस सहानी दौड़कर पहुंचे और पांच बालिकाओं को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सपना की डूबने से मौत हो गई। वह गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। तालाब से निकाली गईं वंदना, कल्पना और निशा की हालत खराब होने पर उन्हें सीएचसी रतनपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मोनिका और रंजना की हालत ठीक है। परिजनों ने आननफानन में सपना का अंतिम संस्कार भी कर दिया।