{"_id":"6aece79a1974282de508a545","slug":"teenage-girl-dies-after-suffering-an-electric-shock-while-switching-something-on-maharajganj-news-c-206-1-mhg1020-188721-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के बीजापार में बृहस्पतिवार देर शाम करंट लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की असमय मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीजापार निवासी मेनका देवी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी सीमा घर में पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन कर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीमा के पिता मोहन प्रदेश में नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। उन्हें समझाकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है।