फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teasing a girl who had gone to graze a goat

Maharajganj News: बकरी चराने गई किशोरी से छेड़खनी

Sat, 07 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teasing a girl who had gone to graze a goat
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में बकरी चराने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 20 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे बकरी चराकर वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से छिपे विपक्षियों ने बेटी को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी कुलदीप ने मुंह पकड़कर दबा दिया। इसके बाद सभी आरोपी दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। बेटी ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो विपक्षियों ने मिलकर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। पकड़े जाने के डर से बेटी को वहीं पर छोड़कर सभी आरोपी भाग गए। बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पति संग आरोपितों के घर उलाहना देने जाने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुलदीप, मनीष, संदीप, रामवृक्ष, पतिराम, आकाश, विकास व लल्लन के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed