फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers will be able to check only 45 copies of Intermediate in a day.

Maharajganj News: एक दिन में इंटर की 45 कापियां ही जांच सकेंगे शिक्षक

Thu, 12 Mar 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be able to check only 45 copies of Intermediate in a day.
हाईस्कूल की एक दिन में 50 कापियों की कर सकेंगे जांच
विज्ञापन

18 मार्च से है मूल्यांकन की तैयारी, तीन केंद्र तय
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 दिन बाद आज सभी 104 परीक्षा केंद्रों पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 18 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य को पूर्ण कराना विभागीय प्राथमिकता होगी। इस बार एक परीक्षक हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कापियों की जांच ही एक दिन में कर सकेंगे।
278 माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई। कड़े इंतजाम के बीच शुचिता पूर्ण परीक्षा के बाद मूल्यांकन की चुनौती होगी। हाईस्कूल के 38,961 तो इंटर के 31,740 की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में तैयार किए गए हैं। मुख्यालय के महराजगंज इंटर कॉलेज व गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के अलावा फरेंदा में सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के नियमों में बदलाव किया है। अब एक परीक्षक एक दिन में हाईस्कूल की अधिकतम 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियां ही जांच करेगा। एक परीक्षक सत्र में अधिकतम 700 कॉपियां ही जांच सकेंगे। इससे समय की कमी और कार्य के दबाव के कारण जल्दबाजी में मूल्यांकन होने से त्रुटियों की आशंका कम होगी और मूल्यांकन भी पारदर्शी रहेगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों की डिजिटल मानिटरिंग डीआईओएस आफिस कंट्रोल रूम से रखने के साथ साथ प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर मूल्यांकन के समय ही दर्ज करने का निर्देश पहले से ही प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
18 मार्च से मूल्यांकन प्रक्रिया जनपद के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होनी है। इसके लिए मिले निर्देश क्रम में ही मूल्यांकन कराया जाएगा। कितने परीक्षक मूल्यांकन करेंगे इसका निर्धारण व प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed