फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers' Federation vocal on selection pay scale; submits memorandum.

Maharajganj News: चयन वेतनमान पर शिक्षक महासंघ मुखर, सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Federation vocal on selection pay scale; submits memorandum.
महराजगंज। स्वीकृति के अभाव में जनपद के शिक्षक चयन वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी इसे लेकर मुखर हुए। संगठन ने जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्त के नेतृत्व में बीएसए से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए सुरजीत कुमार सिंह से कहा कि जनपद में कार्यरत शिक्षकों का चयन वेतनमान लंबित है, जिसे अविलंब स्वीकृत किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों के एक दिन की अनुपस्थिति पर शासन के आदेश के अनुसार बिना शिक्षक का पक्ष जाने वेतन कटौती न की जाए। बेसिक से शैक्षिक महासंघ प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि औचक निरीक्षण या अन्य मामलों में शिक्षकों पर कार्रवाई से पहले शिक्षकों का पक्ष भी लिया जाए तब वेतन कटौती या अन्य कार्रवाई की जाए। आवश्यक हो तो अनुपस्थिति को आकस्मिक अवकाश में समायोजित करें। संगठन महामंत्री पवन कुमार शुक्ल ने शिक्षकों के सामूहिक बीमा कटौती की पालिसी जो बंद हो गई है उसकी कटौती राशि शिक्षकों को वापस कराएं। डिजिटल शिक्षा के लिए स्कूलों को उपलब्ध कराए गये टेबलेट खराब होने का मामला भी बीएसए के सम्मुख उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed