फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers do not like Mohalla Pathshala

शिक्षकों को रास नहीं आ रही मोहल्ला पाठशाला

Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teachers do not like Mohalla Pathshala
हरगांवा गांव में मोहल्ला पाठशाला में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक श्रवण चौरसिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
शिक्षकों को रास नहीं आ रही मोहल्ला पाठशाला
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के संसाधन विहीन विद्यार्थियों के लिए मोहल्ला पाठशाला की शुरुआत की है, लेकिन यह व्यवस्था अधिकांश शिक्षकों को रास नहीं आ रही है। क्षेत्र में 180 विद्यालयों में 600 शिक्षकों की तैनाती है। इनमें नण् सत्र में 22 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों के लिए 150 विद्यालयों के तहत मोहल्ला पाठशाला बिना किताब के चलाया जा रहा है। इसमें जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक 2300 बच्चे लाभवान्तित हुए हैं।
बुधवार को 10:42 बजे क्षेत्र के जयश्री गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंर प्रधानाचार्य ऋषिकेश्वर पटेल विभाग से संबंधित कार्य निपटाते देखते मिले। मोहल्ला पाठशाला की जानकारी लेने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि कुछ दिनों पहले मोहल्ला पाठशाला चलाया जा रहा था। 15 बच्चे लाभवान्तित हो रहे थे, लेकिन विद्यालय पर एकल तैनाती के चलते मोहल्ला पाठशाला संचालित नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान श्यामानंद शुक्ल ने बताया कि ग्राम सभा में मोहल्ला पाठशाला नहीं लगाया जाता है।
विज्ञापन

11:15 बजे रायपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कार्यालय खुला हुआ था। प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार भारती नहीं दिखे। रसोइयां नर्मदा मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्य से प्रधानाचार्य कहीं चले गए हैं। रसोइयां ने बताया कि पहले मोहल्ला पाठशाला चलता था। करीब 10 बच्चें शामिल होते थे। अब चल रहा है कि नहीं, उन्हें नहीं जानकारी है। ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने बताया कि उनके ग्राम सभा में मोहल्ला पाठशाला का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11: 36 बजे बैदौली गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य संजय कुमार यादव मौजूद मिले। उन्होंने कहा कि प्रेरणा साथी के सहयोग से गांव में तीन जगह मोहल्ला पाठशाला चलाया जाता है।करीब 45 बच्चें शामिल होते हैं। आज प्रेरणा साथियों की अनुपस्थिति के चलते मोहल्ला पाठशाला नहीं लगाया जा सका। 12:05 बजे कुंवारीसती गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य श्रवण चौरसिया हरगांवा बस्ती के बीच सार्वजनिक जगह पर मोहल्ला पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में शासन के निर्देश पर मोहल्ला पाठशाला लगाकर शिक्षा दी जा रही है। पाठशाला मोहल्ला में प्रतिदिन करीब 25 से 30 बच्चे शामिल होते हैं। पाठशाला में छात्र-छात्राओं को स्कूल का वातावरण दिया जा रहा है।

आबादी में मोहल्ला पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। पाठशाला की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय सहयोगात्मक पर्यवेक्षणकर्ता टीम में प्रशांत, संजय चौधरी, वृंदावन यादव, शैलेश और वीरेंद्र नायक शामिल हैं। इन सदस्यों के मोहल्ला पाठशाला की निगरानी की जाती है।
प्रदीप शर्मा, खंड शिक्षाधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed