फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mandatory birth certificate requirement removed; admission will be granted based on a simple affidavit.

Maharajganj News: जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त सामान्य शपथपत्र से भी मिलेगा प्रवेश

Wed, 02 Sep 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mandatory birth certificate requirement removed; admission will be granted based on a simple affidavit.
महराजगंज। जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता माध्यमिक स्कूलों के प्रवेश में समाप्त कर दी गई है। जन्म का रिकॉर्ड न होने के कारण अब प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सामान्य शपथ पत्र के आधार पर भी दाखिला देने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बदले प्रावधान से जिले के करीब 21 हजार छात्र-छात्राओं का यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड करने में भी तेजी आने की उम्मीद है। जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है। सत्र प्रारंभ हुए चार माह बीत चुके हैं लेकिन जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का विवरण अभी यू-डायस पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है। डीआईओएस ऑफिस के मुताबिक 21 हजार छात्र-छात्राओं की फीडिंग अधूरी है। जीएसवीएस इंटर कालेज प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के पास जन्म प्रमाणपत्र या आधार उपलब्ध न होने और अभिलेखों में खामियां होने से पोर्टल पर विवरण दर्ज करने में दिक्कत हो रही थी। इससे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का वास्तविक आंकड़ा भी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहा था। नए निर्देश के अनुसार जन्म प्रमाणपत्र के अभाव में अभिभावक के सामान्य शपथपत्र के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके अलावा अस्पताल या एएनएम पंजिका में दर्ज जन्मतिथि, ग्राम पंचायत या नगर निकाय की जन्म-मृत्यु पंजिका का रिकॉर्ड भी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed