{"_id":"67ec09179b78884f7f06d2c8","slug":"teachers-and-employees-celebrated-black-day-in-the-collectorate-campus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145957-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षक कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षक कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
Tue, 01 Apr 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों एवं सभी विभागों के कर्मचारियों ने यूपीएस/एनपीएस के विरोध में काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर काम किया।
कार्य करने के बाद शिक्षक-कर्मचारी कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने बताया कि यूपीएस कर्मचारियों के लिए धोखा है। किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। मंडल अध्यक्ष डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि एनपीएस में कोई भी संशोधन स्वीकार नहीं है। आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली तक चलता रहेगा।
जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि अगर सरकार द्वारा मांग को सुना नहीं गया तो अटेवा की ओर से एक मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री शिव सरन सिंह और कोषाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्त ने दिल्ली चलो का नारा देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि यूपीएस आने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना पड़ेगा। इस दौरान डॉ. शांति शरण मिश्रा, उपेन्द्र पांडेय, शाह आलम, राम प्रवेश राणा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, विपिन बिहारी, सतीश, मनोज आर्य, प्रणव द्विवेदी, संजय चौधरी, मदन गोपाल, जयंत्री प्रसाद, रामजन्म मौर्य, विपिन पटेल, पंकज मौर्य मौजूद रहे।