फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tb pesents will be searched from november to house

दो नवंबर से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

Thu, 22 Oct 2020 07:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
tb pesents will be searched from november to house
दो नवंबर से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सघन टीबी खोज अभियान दो से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए जिला क्षय रोग विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिले में अधिक से अधिक क्षय रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार शुुरू किया जाएगा।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बीते अप्रैल माह में ही सघन टीबी खोज अभियान चलाया जाना था। कोरोना के कारण अभियान पर रोक लगा दी गई थी। अब दो नवंबर से सघन टीबी खोज अभियान चलेगा, जिससे क्षय रोगियों को चिह्नित किया जा सके। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर प्रत्येक ब्लॉक में लैब टेक्निशियन व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी अभियान के लिए लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में दो से 11 नवंबर तक टीबी सघन खोजी अभियान चलाया जाना है। इसके लिए आम जनता को जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कुल 1004 मरीज टीबी की दवा ले रहे हैं। 370 महिला, 682 पुरुष व 52 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए शासन की ओर से पांच सौ रुपये प्रतिमाह पोषण धनराशी दी जाती है। इसकी प्रति माह समीक्षा की जाती है। पिछले माह समीक्षा में जिले को तीसरा स्थान मिला है। अब प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed