फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   TB patients have not received grants for two months.

Maharajganj News: दो माह से टीबी रोगियों को नहीं मिला अनुदान

Sat, 18 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
TB patients have not received grants for two months.
महराजगंज। जिले में टीबी (तपेदिक) के रोगियों को पोषक आहार के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि पिछले दो महीनों से नहीं मिल रही है। इस वजह से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत 7,483 मरीजों में से अधिकांश को निक्षय पोषक योजना के तहत प्रति माह दी जाने वाली 1,000 रुपये की अनुदान राशि नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में टीबी की जांच के लिए 30 केंद्र स्थापित किए गए हैं। टीबी रोगियों को प्रतिमाह मिलने वाले 1,000 रुपये से पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। पिछले चार महीनों से यह राशि मरीजों के खातों में जमा नहीं हो रही है, जिसके कारण मरीजों को आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 30 सितंबर 2025 तक निक्षय पोर्टल पर 4,589 टीबी रोगी पंजीकृत किए गए हैं, जबकि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक 2,900 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed