फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Taught people about traffic rules by taking out a rally

रैली निकालकर लोगों को यातायाता नियमों का पाठ पढ़ाया

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Taught people about traffic rules by taking out a rally
रैली निकालकर लोगों को यातायाता नियमों का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

स्लोग के जरिए छात्र छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से शहर में सक्सेना चौक से रविवार की सुबह 10 बजे जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेंट जोसेफ स्कूल के छात्राओं के अलावा रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी रैली शामिल हुए। स्लोगन के जरिए लोगों को यातायात नियम के पालन की संदेश दिया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है। रैली में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र/छात्राएं और शिक्षकगण भी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग सड़क पर पैदल चलते समय या गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सीटबेल्ट व हेलमेट जरूर लगाएं। इससे न सिर्फ आप अपने जीवन को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि अपने व उनके परिवारों को भी बिखरने से बचाते हैं। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने किया। संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, सीजे थॉमस, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त, सचिव देवेश कुमार पांडेय, डॉ. एवी त्रिपाठी, डॉ. एस के वर्मा, दिग्विजय सिंह, डॉ. मनोज मद्धेशिया, डॉ. सलीम खान, विजय सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, प्रणव गोपाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दशरथ गुप्ता, हमीदुल्लाह खान,अनूप टिबड़ेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed