Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Control rooms will be set up in tehsils and urban local bodies.

Maharajganj News: 16 से शुरू होगी स्वगणना, जागरूकता पर रहेगा जोर

Fri, 13 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Control rooms will be set up in tehsils and urban local bodies.
महराजगंज। जनगणना-2027 के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। प्रगणकों को सक्रिय करते हुए स्वगणना की अवधि में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया जितनी प्रभावी और व्यापक होगी, जनगणना का काम उतना ही आसान होगा। इससे सही और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जागरूकता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। इसके लिए व्यापारियों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी को डुग्गी-मुनादी के माध्यम से प्रचार कराने को कहा गया। इसके अलावा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर व प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, ताकि जनगणना संबंधी गतिविधियों की नियमित निगरानी हो सके और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।

अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने आगामी प्रक्रियाओं और जनगणना आयुक्त एवं निदेशक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed