फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Take action by running a campaign against illegal hospitals and quacks

Maharajganj News: अवैध अस्पतालों और झोलाछाप के विरुद्ध अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Sun, 26 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Take action by running a campaign against illegal hospitals and quacks
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध अस्पतालों, पैथालॉजी और झोलाछाप के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर करें कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को जननी सुरक्षा योजना, मातृ-शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं के वजन, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में रतनपुर (नौतनवा), पनियरा और बृजमनगंज की खराब प्रगति पर फटकार लगाई। साथ ही सीएमओ को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जनऔषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखने के निर्देश दिए। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एचएमआईएस, मंत्रा और यू-विन पोर्टल पर डाटा फीडिंग को सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि उक्त पोर्टल पर फीड डाटा में विविधता न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा अवैध अस्पतालों, पैथालॉजी सेंटर, मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed