फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tailor's body found hanging from a tree

Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला दर्जी का शव

Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tailor's body found hanging from a tree
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसपार बैजौली के टोला बाजार निवासी महाजन का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह गांव के बाहर रामकरन के खेत में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान महाजन के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्याकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार शव पेड़ पर लटका मिला, वह स्वाभाविक आत्महत्या की स्थिति नहीं लग रही। मृतक महाजन के चार बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है, जबकि नीलम (19), विक्रम (18), रेनू (15), मोनिका (14) और दिव्यांशु (12) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। विक्रम हाईस्कूल का छात्र है।परिवार वालों के अनुसार, महाजन दिल्ली में सिलाई का काम करते थे और करीब छह महीने पहले गांव लौटे थे।
शुक्रवार शाम को वह घर आए और पत्नी से खाना बनाने को कहकर कुछ देर बाद फिर निकल गए। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी कि गांव के बाहर एक शव पेड़ से लटका मिला है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह शव महाजन का ही था। घटना के बाद मृतक की पत्नी अंजिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इनकार नहीं किया है।

कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय के अनुसार, महाजन की मौत प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रही है, लेकिन मामला संदिग्ध है और पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed