फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tahrir given in police station for action against MLA

विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में दी तहरीर

Wed, 17 Aug 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given in police station for action against MLA
विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराने के दौरान जमीन पर बैठने का मामला
फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे में 105 फीट उंचे तिरंगे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी द्वारा झंडे के नीचे समर्थकों के साथ जमीन पर बैठने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह नौ बजे 105 फीट उंचे राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण का कार्यक्रम था। उसी दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर साजिश के तहत धरने पर बैठ गए जिससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना को भड़काने का प्रयास किया गया जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बेवजह मामले को तुल देने की कोशिश की जा रही है। बेबुनियाद आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed