फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swinging 'death' on every street here

यहां हर सड़क पर झूल रही ‘मौत’

Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Swinging 'death' on every street here
यहां हर सड़क पर झूल रही ‘मौत’ - फोटो : amarujala
महराजगंज। सरकार की आधा दर्जन बिजली सप्लाई सुधारने की करोड़ों रुपए की योजना महराजगंज शहर में ध्वस्त हो जा रही है। नगर में जर्जर हो चुकी हाईटेंशन की लाइनें बांस-बल्ली के सहारे बांधकर टिकाई गई हैं। वहीं खुलें में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर भी खतरा बने हैं। शहर में इमारतों और सड़कों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइनों से लोगों की जान को खतरा हर वक्त बना रहता है।
विज्ञापन


बीते माह की बात करें तो तार टूट कर कई बार गिरा, लेकिन गनिमत रहा की कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद बिजली विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुआ। 
नगर के सक्सेना चौक पर विद्युत लाइन रोड को पार करते हुए दूसरे छोर तक पहुंची है। यह शहर सबसे व्यस्त क्षेत्र है। चौराहे पर अक्सर भीड़-भाड़ रहती है। बिना गार्डिंग के हाईटेंशन तार कभी भी बडे़ हादसे को कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


फरेंदा रोड पर यूनियन बैंक के सामने तार सड़क के दूसरे छोर पर में लगा है। यह तो अक्सर टूटता रहता है जिससे राजीव नगर मुहल्ले की बिजली आपूर्ति अक्सर गड़बड़ होती रहती है। राजीव नगर, विस्मिल नगर, आजाद नगर, पिपरदेउरा शिव नगर समेत अन्य स्थानों पर हाईटेंशन लाइनें घरों के ऊपर से गुजरी हुई हैं। विद्युत लाइनें स्पार्किंग होने से लोगों में दहशत रहता है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम संघप्रिय गौतम ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के रोड क्रास, चौराहे के ऊपर से होकर जाने वाली लाइनें पर गार्डिंग जरूरी है।इससे खतरा होने की संभावना कम रहती है। जहां तारों पर गार्डिंग नहीं है, वहां जल्दी ही गार्डिंग करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed