फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swearing in bodies tomorrow, preparations fast

Maharajganj News: निकायों में शपथ ग्रहण कल, तैयारियां तेज

Thu, 25 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Swearing in bodies tomorrow, preparations fast
नगर पालिका के रंगाई में जुटे कर्मी।संवाद
नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यालयों का रंग-रोगन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की दो नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होगा। शपथ ग्रहण को दो पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी उप जिलाधिकारियों को दी गई है। शपथ ग्रहण को देखते हुए निकाय कार्यालयों का रंग-रोगन कराया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम सुबह 11 बजे नगर पालिका महराजगंज व दोपहर दो बजे नगर पंचायत परतावल में शपथ ग्रहण कराएंगे। अपर उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा सुबह 11 बजे नगर पंचायत चौक व दोपहर दो बजे नगर पंचायत घुघली में शपथ ग्रहण कराएंगे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप दोपहर दो बजे पनियरा में शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी फरेंदा मदन मोहन वर्मा सुबह 11 बजे नगर पंचायत आनंदनगर व दोपहर दो बजे बृजमनगंज में शपथ ग्रहण कराएंगे। उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र सुबह 11 बजे निचलौल में शपथ ग्रहण कराएंगे। उप जिलाधिकारी नौतनवां मुकेश सिंह सुबह 11 बजे नगर पालिका नौतनवां व दोपहर दो बजे नगर पंचायत सोनौली में शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि निकायों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। शपथ ग्रहण के बाद नए अध्यक्ष व सदस्य के स्वागत के साथ ही बोर्ड के गठन व बैठक को देखते हुए नगर पालिका में अन्य कार्यों को भी शुरू करा दिया गया है।


...
रैन बसेरा परिसर में होगा शपथ ग्रहण
नगर पालिका परिषद महराजगंज का शपथ ग्रहण पालिका भवन के सामने बने रैन बसेरा परिसर में होगा। इसमें 3000 से अधिक लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी है। शपथ ग्रहण संबंधी तैयारी बुधवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed