फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspected TB patients should get tested and treated in camps.

Maharajganj News: शिविरों में जांच करा इलाज कराएं टीबी के संदिग्ध मरीज

Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Suspected TB patients should get tested and treated in camps.
सिद्धार्थनगर। जनपद में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी भारत अभियान-2.0 के तहत सिसवा ग्रांट में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति, जांच व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा कमजोरी जैसे लक्षण हों तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और शासन की ओर से संचालित निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने गांवों में आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर एक्स-रे, बीपी, शुगर आदि की जांच कराने की अपील की। यह अभियान 4 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। राज्य स्तर से जनपद की कुल 612 ग्राम पंचायतों को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया गया है, जहां संभावित टीबी मरीजों की पहचान और जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है, जिससे टीबी रोगियों की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में आने वाले लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संचालित की जाए और अधिक से अधिक संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतया उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच एवं नियमित उपचार से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। अभियान से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त शिविर अथवा टीबी रोग से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी से मोबाइल नंबर 9650890892 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed