फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survey started for housing in villages, 308 teams deployed

Maharajganj News: गांवों में आवास के लिए सर्वे शुरू, 308 टीमें लगीं

Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Survey started for housing in villages, 308 teams deployed
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए नई पात्रता सूची के हिसाब से गांवों में सर्वे के लिए कुल 308 टीमें लगाई गई हैं। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के अलावा लेखपाल और विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं को लगाया गया है। इसके लिए विभागवार गांवों की सूची तैयार कर ली गई है। कर्मचारियों को अधिकतम तीन ग्राम पंचायतों का सर्वे करना है। सर्वे टीम गांवों में जाकर नई पात्रता सूची के अनुसार सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को देगी।
विज्ञापन

सर्वे के लिए ब्लॉकवार सभी कर्मचारियों का ग्राम पंचायतों का आवंटन हो गया है। सर्वे की तिथि शासन से आते ही कर्मचारी गांवों में जाकर पात्र लाभार्थी का चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पिछले के नियम के अनुसार सर्वे का कार्य केवल ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव को ही करना होता था, लेकिन अब पात्रता सर्वे बीडीओ की देखरेख में होगा। किसी को पात्र बनाने के लिए कारण का भी जिक्र किया जाएगा। सर्वेयर टीम के साथ पात्र व्यक्ति व उसके आवास की फोटो भी लेनी है। वहीं, किसी को अपात्र घोषित करने का कारण स्पष्ट करना होगा।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में सर्वेयर टीम लगाई गई : बृजमनगंज में 24, धानी में आठ, घुघली में 25, लक्ष्मीपुर में 32, सदर में 20, मिठौरा में 28, नौतनवा में 33, निचलौल में 37, पनियरा में 24, परतावल में 26, फरेंदा में 29 जबकि सिसवा में 22 सर्वेयर टीम लगी है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed