फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survey for land acquisition completed, gazette notification to be issued soon

Maharajganj News: भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे पूरा जल्द जारी होगा गजट नाॅटिफिकेशन

Thu, 16 Oct 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Survey for land acquisition completed, gazette notification to be issued soon
महराजगंज। नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी क्रम में दूसरे चरण के सेमराडाड़ी, मथुरा नगर और सिधवारी में भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही 20ए अधिसूचना गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके होने के बाद प्रभावित किसानों की जमीन का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित नई रेल लाइन निर्माण घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किमी लंबी के लिए रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। रेल लाइन जिले की सदर तहसील और फरेंदा तहसील के 52 गांवों से होकर गुजरेगी। 38 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस चरण में प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 4,46,09,69,670 रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है, जो कुल मुआवजा राशि का 66.91 प्रतिशत है। हालांकि, अभी भी 2,20,57,17,328 रुपये का मुआवजा वितरित होना बाकी है, जो प्रक्रिया में है। रुद्रापुर गांव में अभी तक मुआवजा वितरण शुरू नहीं हो सका है, जिसके लिए विभाग द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी। मुआवजा वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए भूमि अधिग्रहण विभाग और रेलवे के अधिकारी लगातार समन्वय कर रहे हैं। दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस चरण में 11 गांवों के लिए 20ए गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनमें खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, रूनुआ, और परसिया बुजुर्ग शामिल हैं, जहां कुल 20.76 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके अलावा, पांच अन्य गांवों—देउरवा, जंगल जोगिया बारी, अलहलिया महदेवा, और गोपालपुर में भी 20ए गजट अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत 15.468 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेमराडाड़ी, मथुरा नगर, और सिधवारी गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इन गांवों में जल्द ही 20ए अधिसूचना गजट नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों में सर्वे के दौरान सभी जरूरी आंकड़े और दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण के तहत कुल 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे विभाग की अंतिम अनुमति पर 20 ई नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed