{"_id":"693dccb8212b035e9a089020","slug":"supporters-celebrated-distributed-sweets-and-burst-firecrackers-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1164022-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समर्थक जश्न में डूबे, बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समर्थक जश्न में डूबे, बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे
विज्ञापन
पटाखे फोड़ खुशी का इजहार व्यक्त करते हियुवा नेता नरसिंह पांडेय।
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की अब घोषणा की औपचारिकता मात्र बाकी है, जो रविवार दोपहर में हो जाएगी, लेकिन उससे पहले ही धनेवा धनेई में उनके आवास से लेकर लखनऊ तक समर्थक जश्न में डूब गए हैं। शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद से ही समर्थक उत्साहित हो गए। किसी और के नामांकन नहीं करने के कारण पंकज का ही अध्यक्ष बनना तय है। इसी खुशी में उनके आवास के अलावा जिलेभर में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री के धनेवा धनेई आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। यहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके इतने सालों की मेहनत और समर्पण को सम्मान दिया है। इससे पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। दूसरी ओर से पार्टी कार्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
नौतनवा में पंकज चौधरी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में शनिवार को पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने ढोल नगाड़ों के बीच अपने आवास पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बाटीं। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में जिला ही नहीं अपितु समूचा राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्हें प्रदेश की कमान सौंपे जाने से जनपद के सभी कार्यकर्ताओं का कद बढ़ा है। आने वाले समय में समस्त कार्यकर्ता पूरे जोश और मनोयोग से लगकर पार्टी को और भी सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। सिसवा में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और पंकज चौधरी को निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाइयां बांटीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में नगर के व्यवसायियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर व मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दी। फरेंदा में भी पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी का ओबीसी वर्ग में जनाधार और मजबूत होगा। उनकी सोच और कार्यशैली से पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।