फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Superintendent of Police gave instructions to improve the shortcomings of the booths

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने बूथों की कमियां सुधारने के दिए निर्देश

Tue, 12 Mar 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police gave instructions to improve the shortcomings of the booths
निचलौल। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां जो कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सही कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश भी दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत नेपाल सरहद से सटे झुलनीपुर, बहुआर सहित कई बूथों का निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाता भयमुक्त होकर वोटिंग करें। चुनाव को लेकर आपस में विवाद करना गलत है, और नियम का उल्लंघन भी है। ऐसा कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आगे कहा कि संदिग्ध हालात और व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस या स्थानीय थाने को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, दुर्गेश सिंह, मनीष पटेल आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed