{"_id":"665dd3953b7ae3d8b3001298","slug":"sunshine-increasing-the-temperature-in-the-morning-problem-due-to-humidity-in-the-evening-maharajganj-news-c-206-1-go11002-123905-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह धूप बढ़ा रहा तापमान, शाम को उमस से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह धूप बढ़ा रहा तापमान, शाम को उमस से परेशानी
Mon, 03 Jun 2024 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी की मार बढ़ती जा रही है, जिससे जन जीवन पूरी तरह से बेहाल है। सुबह तेज धूप के कारण लोगों का जहां बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं देर शाम उमस के कारण भी लोग परेशान हो रहे हैं और देर रात उन्हें नींद मयस्सर हो रही है।
मौसम की मार से आमजन सहमे हैं। पहले जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं सोमवार को 39 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। सुबह 7 बजे के बाद तेज धूप की स्थिति ऐसी थी कि लोग धूप में निकलने का साहस नहीं कर सके। होम्योपैथिक डाॅ. देव ने बताया कि धूप के कहर से बचने के लिए लोग होम्योपैथिक दवाओं के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को लगभग 10 लोगों का उपचार कर दवा दी गई। इसके अलावा उमस भरी गर्मी से भी लोग बेचैनी व नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं।
सोमवार पूरे दिन हवा न चलने से लोग बेहाल रहे। देर शाम हवा चली, लेकिन उमस के कारण लोग बेचैनी के भी शिकार हुए। देर रात मौसम ठंडा होने पर लोगों को कुछ आराम मिला। घर से बाहर निकलने वाले लोग आम पना, गन्ना जूस और सत्तू का सेवन करते दिखे। वहीं महिलाएं व बच्चे बर्फ गोला और आइसक्रीम खाते दिखे। पैदल अथवा बाइक से चलने वाले सड़क पर हेलमेट लगाकर अथवा चेहरा बांधकर आते जाते दिखे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने बताया कि अभी 15 तक ऐसे ही मौसम बने रहने का अनुमान है।