फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Summons from accountant

लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब, सचिव व रोजगार सेवक को हिदायत

Tue, 22 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Summons from accountant
प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : MAHARAJGANJ
लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब, सचिव को हिदायत
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने माध्यमिक विद्यालय पंडितपुर, खजुरिया में चौपाल लगाकर मृतक व अविवादित वरासत की चौपाल लगाकर कार्रवाई की। डीएम ने सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय पंडितपुर में खतौनी को पढ़कर ग्रामवासियों को सुनाया तथा वरासत की कार्रवाई की गई। लापरवाही बरतने पर लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा सचिव और रोजगार सेवक को हिदायत दी।
चौपाल में राजेश पुत्र राजकुमार, कैलाश पुत्र विंदेश्वरी, रामआसरे पुत्र हरिकिशुन सहित आठ मृतकों का वरासत किया गया। बुद्धु पुत्र कल्लू नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया था, जिसे सुधार किया गया। कुछ वरासत दस वर्षों से नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने फरेंदा एसडीएम को निर्देश दिए कि जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाए। ग्रामसभा में चकरोड तथा नाला की सफाई की शिकायत लोगों ने की। डीएम ने तत्काल सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में मृतक गंगोत्री पत्नी तपेसर, गुजराती पत्नी श्यामजीत, भानमति पत्नी रामकेवल, रामप्यारे पुत्र श्रीकिशुन, राजमन पुत्र जोखन सहित 36 मृतकों की वरासत नहीं हो पाया था। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल के शिथिल कार्यों व क्षेत्र में नहीं रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई के लिए एसडीएम राजेश जायसवाल को निर्देशित किया। खजुरिया में प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी नहीं होने तथा विद्यालय परिसर में गंदगी को देखकर ग्राम विकास अधिकारी हेमंत त्रिपाठी व रोजगार सेवक दुर्गेश यादव से चारदीवारी न बनवाने का कारण पूछा। सही जवाब न होने के कारण दोनों को फटकार लगाई तथा बीडीओ के प्रति भी नाराजगी जताते हुए शीघ्र मनरेगा से कार्य कराने के निर्देश दिए। गांव में प्रधानमंत्री आवास व ग्रामसभा की पोखरी पर कब्जे की शिकायत पर पुलिस व राजस्व टीम से पैमाइश कराकर निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दस बुजुर्गों में कंबल वितरित
फरेंदा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने पंडितपुर में दस बुजुर्गों में कंबल वितरित किया। माध्यमिक विद्यालय में 91 बच्चे, प्राथमिक पंडितपुर में 101 बच्चे तथा खजुरिया में 200 बच्चो में स्वेटर दिए। इस दौरान एसडीएम राजेश जायसवाल, तहसीलदार, बीडीओ सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed