{"_id":"62e96d955eb60b123c23866f","slug":"summoned-in-20-courts-including-inspector-maharajganj-news-gkp4458348153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोग समेत 20 न्यायालय में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोग समेत 20 न्यायालय में तलब
विज्ञापन
दरोग समेत 20 न्यायालय में तलब
- मारपीट के मामले में कोर्ट में पेश होने का मिला है आदेश
कोठीभार। सिसवा में पट्टीदारों के बीच जमीन के विवाद में हुई मारपीट, लूट के मामले में न्यायालय ने दरोगा समेत 20 लोगों को तलब किया है।
जमीन विवाद के इस मामले में सिसवा नगर पालिका रामजानकी मंदिर रोड निवासी जगती देवी ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। मामला सिविल न्यायालय, जिलाधिकारी व राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। जगती देवी के अनुसार 12 जनवरी को शाम करीब सात बजे उसके पट्टीदार समेत 20 लोगों ने घर में घुसकर विवादित जमीन खाली करवाने के लिए अपशब्द कहा था। विरोध करने पर पट्टीदार उनके बेटे अशोक को मारते-पीटते पुलिस चौकी ले गया। वहां चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने अशोक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसी बीच, पट्टीदारों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ की। अधिवक्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बयान के आधार पर न्यायालय ने तत्कालीन चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित 20 लोगों को 29 अगस्त को न्यायालय में पेश होने का आदेश जारी किया है।