फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sub registrar accused of Molested suspended in Maharajganj

महराजगंज: दुष्कर्म का आरोपी सब रजिस्ट्रार निलंबित, मारपीट के बाद सामने आया था मामला

Sat, 05 Aug 2023 10:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 10:08 AM IST
सार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले में तैनात रहे उप निबंधक राकेश राम को कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने पर शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन से संबंधित पत्र आ चुका है।

विज्ञापन
Sub registrar accused of Molested suspended in Maharajganj
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले में तैनात उप निबंधक राकेश राम को शासन ने निलंबित कर दिया है। दूसरी महिला से विवाहेत्तर संबंध रखने और कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले की एक युवती ने 20 जून को अपनी मां के साथ उप निबंधक कार्यालय पहुंची थी। उसने पूर्व परिचित उप निबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया, जहां पर मामला मारपीट में बदल गया। युवती का आरोप था कि वर्ष 2018 में उप निबंधक राकेश राम कुशीनगर में तैनात थे। उस समय वह जमीन के मामले में उनसे मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई।
विज्ञापन


उप निबंधक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वह बात करने आई तो मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद उप निबंधक फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जहां पढ़ना है वहीं लीजिए प्रवेश, दीक्षा भवन का झंझट खत्म

इस बीच उप निबंधक को कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश भी मिल गया। मामले में उप निबंधक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सहायक महानिरीक्षक निबंधन वाल्मीकि त्रिपाठी ने विभाग को पत्र भेजा था। महानिरीक्षक निबंधन ने बृहस्पतिवार को राकेश राम को निलंबित कर दिया।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले में तैनात रहे उप निबंधक राकेश राम को कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने पर शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन से संबंधित पत्र आ चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed