फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education university

Gorakhpur News: जहां पढ़ना है वहीं लीजिए प्रवेश, दीक्षा भवन का झंझट खत्म

Sat, 05 Aug 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग 10 से 12 अगस्त तक होगी। प्रवेशार्थियों को 13 को शुल्क जमा करना होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 16 और 17 अगस्त को होगी। उन्हें 18 को शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
education university
DDU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सत्र 2023-24 में शुरू होने वाले प्रवेश की काउंसिलिंग के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पूर्व में हुए विवाद और दीक्षा भवन में भीड़भाड़ से बचने के लिए इस बार संकायवार काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की काउंसिलिंग सात अगस्त और परास्नातक स्तर के विषयों की काउंसिलिंग 10 अगस्त से कराने की तैयारी है। पहले प्रवेश की सभी काउंसिलिंग दीक्षा भवन में कराया जाता था। इससे काफी भीड़ लग जाती थी। इसको देखते हुए इस बार संकायवार प्रवेश की काउंसिलिंग कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इस बार दीक्षा भवन में बीएससी, बीएससी एजी, होटल मैनेजमेंट की काउंसिलिंग होगी। कला संकाय भवन में बीए और बीएजेएमसी की काउंसिलिंग होगी। कॉमर्स विभाग में बीकॉम और बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), विधि विभाग में एलएलबी, महाराणा प्रताप परिसर में बीए एलएलबी, इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक और बीबीए की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला
 

7 से 9 अगस्त तक होगी पहले चरण की काउंसिलिंग

स्नातक के पहले चरण की काउंसिलिंग 7 से 9 अगस्त तक होगी। दस को प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी होगा। उसी दिन शुल्क भी जमा करना होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 12 और 13 अगस्त को होगी। उनका शुल्क 14 को जमा होगा। तीसरे चरण की काउंसिलिंग सिर्फ 16 अगस्त को होगी। उन्हें 17 अगस्त को शुल्क जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें महराजगंज: दुष्कर्म का आरोपी सब रजिस्ट्रार निलंबित, मारपीट के बाद सामने आया था मामला

10 अगस्त से परास्नातक में प्रवेश
परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग 10 से 12 अगस्त तक होगी। प्रवेशार्थियों को 13 को शुल्क जमा करना होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 16 और 17 अगस्त को होगी। उन्हें 18 को शुल्क जमा करना होगा। तीसरे चरण की काउंसिलिंग 20 को होगी। उन्हें 21 अगस्त को शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed