{"_id":"65c8e607f11e8f6a0c09e595","slug":"students-should-implement-the-things-told-in-the-camp-in-their-life-ramsubhag-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-115595-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताए गए बातों को जीवन में उतारें छात्र : रामसुभग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताए गए बातों को जीवन में उतारें छात्र : रामसुभग
Sun, 11 Feb 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Feb 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उदितपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन रविवार को हो गया। समापन के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रामसुभग शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि रामसुभग शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के भीतर राष्ट्र भक्ति की सेवा जागृति करता है। छात्रों को सात दिनों में अनेक प्रकार की जानकारी दी गई जो जीवन में बेहद अमूल्य हैं। शिविर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, स्वच्छता, समाज सुधार सहित यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। जिसे छात्र अपने जीवन में उतारें। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि छात्र समाज व परिवार की धरोहर हैं। उनसे परिवार को काफी अपेक्षाएं है। जिसे अच्छे कार्य के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। सात दिन तक जो बातें शिविर में बताईं गईं छात्र उसका अनुसरण जरूर करें। कार्यक्रम अधिकारी पूनम सिंह ने स्वयंसेवकों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए संकल्प दिलाया और राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान मनीष सिंह, पुष्पराज सिंह, कुलभाष्कर वरूण, श्रीधर पांडेय, विजय कुमार, भूलन मौजूद रहे।