फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students offended by Principal

प्रधानाचार्य से नाराज छात्रों ने लगाया जाम

Thu, 11 Oct 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 11 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students offended by Principal
प्रधानाचार्य से नाराज छात्रों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार (महराजगंज)। बुधवार को सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली से नाराज होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि शुल्क जमा नहीं किए जाने पर प्रधानाचार्य ने छात्र की पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्रों ने 2 घंटे तक सड़क को जाम किया। बाद में स्कूल के संरक्षक द्वारा छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।        
विज्ञापन


 ग्राम सिसवा खुर्द के स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक शुक्ला, अविनाश सिंह, रूपेश मल्ल, अनुज गुप्ता, नीलमणि भट्ट, हर्ष रौनियार, नवीन सिंह, सूर्यांश, अभय, अनुराग, आयुष, यश, अंकित, मुकेश कुशवाहा, जितेंद्र, दिनेश यादव, आदित्य सिंह ने आरोप लगाया कि विद्यालय में अभिभावकों व छात्रों का शोषण किया जाता है। शुल्क  के लिए बुधवार को कक्षा तीन के दो छात्रों को मारने पीटने के साथ ही कक्षा नौ व दस के छात्रों को गणित, विज्ञान व कॉमर्स की परीक्षा से वंचित कर दिया गया। जिससे नाराज छात्रों ने विद्यालय के संपर्क मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे से जाम लगा दिया। इस दौरान छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर नगर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पहुंचे और बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र प्रधानाचार्य एसबी सिंह को हटाने की जिद पर अड़े रहे। विद्यालय के संरक्षक एनबी पाल ने पूरे मामले की जांच कराकर 10 दिन के अंदर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने कहा कि बच्चों का आरोप निराधार है। स्कूल से निकाले गए कुछ छात्रों ने अध्यापकों के बहकावे में आकर हंगामा किया। उनका कहना था कि किसी की छात्र की शुल्क आदि के लिए पिटाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed