फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students and his Gaurdian adhar Varification

विद्यार्थियों व अभिभावकों के आधार सत्यापन की रफ्तार सुस्त

Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students and his Gaurdian adhar Varification
विद्यार्थियों व अभिभावकों के आधार के सत्यापन की रफ्तार सुस्त
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के आधार के सत्यापन की रफ्तार सुस्त है। अभी भी जिले में 9,686 विद्यार्थियों व 2,547 अभिभावकों के आधार का सत्यापन नहीं हो सका है, जिसकी वजह से उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय जिम्मेदारों ने उन्हें त्वरित लाभ दिलाने के लिए तीव्र गति से सत्यापन पूरा करने को कहा है।
स्कूल चलो अभियान के तहत चालू शैक्षिक सत्र में जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में कुल 48,992 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया है, जिसमें से 22,388 का आधार सत्यापित कर दिया गया है, जबकि 9686 का आधार सत्यापित नहीं हुआ है। 17,194 विद्यार्थियों के पास आधार ही उपलब्ध नहीं है, जिससे उनके सत्यापन में समस्या आ रही है। वहीं जिले में 2,547 अभिभावक ऐसे भी चिह्नित हुए हैं, जिनके आधार सत्यापित नहीं है। दोनों की प्रगति को सुधारने के लिए जिम्मेदरारों को निर्देशित किया गया है, जिसमें जल्द सुधार दिखने की संभावना है।
विज्ञापन

----------
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों के लंबित सत्यापन की स्थिति
जिले के शहरी क्षेत्र में नजर डालें तो पता चलता है कि आनंदनगर में 90, घुघली में 27, सदर में 120, नौतनवां में 38, निचलौल में 21 व सिसवां में 32 तथा ग्रामीण क्षेत्र में बृजमनगंज में 881, धानी में 251, घुघली में 666, लक्ष्मीपुर में 947,सदर में 596, मिठौरा में 668, नौतनवां में 866, निचलौल में 725, पनियरा में 917, परतावल में 1027, फरेंदा में 1171 व सिसवा में 643 विद्यार्थियों का सत्यापन लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लंबित सत्यापन की स्थिति को सुधारने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि इसमें जल्द ही सुधार दिखेगा।
रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed