फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness increased on Nepal border, security agencies on alert

Maharajganj News: नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Strictness increased on Nepal border, security agencies on alert
महराजगंज। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सोनौली और ठूठीबारी मुख्य सीमा के साथ खुली सीमा और पगडंडियों की निगरानी की जा रही है। सघन जांच-पड़ताल के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां खुली सीमा के मुख्य और पगडंडी रास्तों पर गश्त कर रही है। सरहद से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। एसएसबी डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। पहचान पत्र देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी व पुलिस के जवान संयुक्त रूप से लोगों की जांच कर रहे हैं। सीमा पर लगे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। उच्चाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। सीमा पर कई जगह पुलिस ने बैरियर बनाया है। पुलिस और एसएसबी संयुक्त गश्त कर रही है।
विज्ञापन

खुली सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। थाना बरगदवा, सोनौली, ठूठीबारी, परसामलिक आदि के अंतर्गत आने वाले बॉर्डर पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की पहचान पत्रों की जांच की जा रही है, ताकि अवैध आवागमन या किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी बॉर्डर पर निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती चौकियों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।
सीमावर्ती क्षेत्र में खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट : कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना के एक दल ने नेपाल की यात्रा की थी। सूत्रों की माने तो नेपाल में आईएसआई के बहुत से एजेंट सक्रिय हैं। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट के बाद एसएसबी व पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्र के सभी होटलों की जांच की गई। रुकने वाले यात्रियों के नाम पते नोट किए गए। सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट व भीड़ वाले इलाकों की जांच की गई। इस बीच सीमा पर पर्यटकों का आना-जाना काफी कम हो गया है। बेलहिया टूर एंड ट्रेवल के मालिक श्रीचंद्र गुप्ता ने कहा की नेपाल से रोजगार करने वाले भारत तो जा रहे हैं पर घूमने के हिसाब से यात्री कम जा रहे हैं। वहीं पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय पर्यटकों की संख्या भी नेपाल में बहुत कम है।

भारत और नेपाल की पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही : भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों की जहां संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सरहद की पगडंडियों पर भारत और नेपाल की पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। महराजगंज का 84 किलोमीटर बॉर्डर नेपाल से जुड़ा है। जनपद का अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पूरी तरह खुली है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। महराजगंज जनपद में कोल्हुई से लेकर पथलहवा बॉर्डर तक एसएसबी के 17 बीओपी हैं, जहां से बॉर्डर की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed