फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strengthening the Congress party down to the booth level is the need of the hour.

Maharajganj News: कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता

Thu, 04 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Strengthening the Congress party down to the booth level is the need of the hour.
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष विजय सिंह।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ मासिक बैठक
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

महराजगंज। बुधवार को कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।



बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया। ताकि नवंबर माह में संभावित चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर सके।
विज्ञापन




पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने कहा कि संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। जो पदाधिकारी बैठकों में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और संगठन के प्रति उनकी उदासीनता के कारणों का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला एवं शरदेंदु पांडेय ने कहा कि जिले के 2084 बूथों पर कांग्रेस सदस्य सक्रिय हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया ने किया। बैठक में प्रधानाचार्य रामनिवास चौबे, नूर आलम, पूर्णमासी यादव, अजय सिंह, गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद, प्रधान अमित शाही, अफजल अब्बासी, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडे, हरकेश पटेल, रेखा यादव, संदीप तिवारी, जमील अहमद, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed