फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stolen goods including press, mixer, water heater, rice and children's toys recovered

Maharajganj News: चोरी के मामलों का खुलासा, सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods including press, mixer, water heater, rice and children's toys recovered
मिठौरा। चौक पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए खजुरिया गांव निवासी राज कुमार (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सहीबून निशा ने आठ अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि सात-आठ अक्तूबर की रात उनके घर का टिनशेड तोड़कर प्रेस, मिक्सर, मोबाइल फोन, चावल, गुल्लक, एटीएम कार्ड, पासबुक में रखे तीन हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वाटर हीटर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोटर, मिक्सर, करीब 15 किलो चावल, थर्मस, लैपटॉप चार्जर, बच्चों के खिलौने और 190 रुपये बरामद किए गए। चोरी की एक अन्य वारदात के सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, अंकित राय व कांस्टेबल चंद्रप्रकाश यादव, अभय कुमार सिंह और राजेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed