फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Status: District headquarters...no bus facility after 8 o'clock

Maharajganj News: दर्जा जिला मुख्यालय...आठ बजे के बाद बस की सुविधा नहीं

Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Status: District headquarters...no bus facility after 8 o'clock
महराजगंज। जिला मुख्यालय का दर्जा मिले महराजगंज को एक अरसा बीत चुका है, लेकिन यहां से रात्रि के समय किसी भी रूट पर परिवहन सेवा का इंतजाम नहीं है। गोरखपुर रूट पर रात्रि आठ बजे तो फरेंदा रूट पर शाम छह बस मिलती है। इसके बाद रोडवेज ही नहीं, प्राइवेट साधन भी मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के सृजन के बाद यह उम्मीद बढ़ी की यहां विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। सीमा बीतने के साथ चौड़ी सड़क तो जिले में खूब बनी और बन भी रही है, लेकिन इन सड़कों के लिए पर्याप्त परिवहन सेवाओं की उपलब्धता नहीं सुनिश्चित हो सकी। दिन में रोडवेज व प्राइवेट साधनों की मदद से आवागमन तो किसी तरह चलता है, लेकिन रात आठ बजे के बाद किसी रूट पर साधन नहीं है।
विज्ञापन

रोडवेज की कौन कहे प्राइवेट साधन भी नहीं मिल पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इमरजेंसी होने पर आखिरी उपाय यही है कि वाहन बुक करके संबंधित क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। फरेंदा रूट पर आखिरी रोडवेज शाम छह बजे जाती है। निचलौल रूट पर भी यही कहानी है। सिसवां और घुघली की बात करें तो यहां के लिए मुख्यालय से दिन में भी बस सेवा नहीं है। प्राइवेट भी सिर्फ शाम छह बजे तक ही मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर के प्रिंस तिवारी, ऋषिकेश द्विवेदी, विनय तिवारी, राजन पटेल कहते हैं कि मुख्यालय से प्रत्येक रूट पर हर समय आने-जाने का प्रबंध रहे, इसके लिए न परिवहन निगम ध्यान देता है और न ही जनप्रतिनिधि। ऐसे में दुश्वारी झेलने की मजबूरी से छुटकारा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed