फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Station Road construction in final stage, movement will be easy

Maharajganj News: स्टेशन रोड का निर्माण अंतिम चरण में, आवाजाही होगी आसान

Sat, 23 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Station Road construction in final stage, movement will be easy
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन परिसर के दक्षिण की तरफ सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तीन माह पूर्व शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने से रेलवे स्टेशन और सिहेंश्वरी मंदिर समेत आसपास के मोहल्लों में आवागमन के लिए लोगों को नया मार्ग मिल जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही इन स्थानों पर जाने के दौरान सिद्धार्थ तिराहा और स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। इस मार्ग के फुट ओवरब्रिज से जुड़ जाने के कारण शहर की बड़ी आबादी समेत आसपास के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के दक्षिण तरफ स्थित बाउंड्रीवॉल के किनारे बन रही सड़क और नाली का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस सड़क का पश्चिमी छोर शहर के मुख्य मार्ग (उसका मार्ग) और पूर्वी छोर नवीन मंडी मार्ग से जुड़ जाएगा। वर्तमान में यह सड़क शहर के मुख्य मार्ग से जुड़ने में महज 20 मीटर दूर रह गई है। वहीं दूसरे छोर पर थरौली से नवीन मंडी होते हुए स्टेशन जाने वाले मार्ग से सड़क जुड़ गई है। आठ सौ मीटर लंबी सड़क और नाली के निर्माण में 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण खासतौर पर रेलवे स्टेशन पर सेकंड इंट्री बनाने के लिए कराया जा रहा है, जिससे दूसरी तरफ से आने वाले यात्रियों को सीधे स्टेशन पहुंचने में सहूलियत मिले। स्टेशन के दक्षिण तरफ बनी सड़क को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्लेटफाॅर्म संख्या दो तक आने वाले फुट ओवरब्रिज को बढ़ाकर सड़क तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed