फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Station officer of superintendent upset

स्टेशन अधीक्षक से अफसर खफा

Tue, 12 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 12 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। रेलवे की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों को दुर्घटना से बचने के लिए मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश व एडीआरएम एसके स्प्रा ने सोमवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवालों का जवाब न दे पाने के कारण स्टेशन अधीक्षक व पीडब्ल्यूआई से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षा अधिकारी व एडीआरएम के साथ डीएसटी दीपू श्याम, सीनियर डीओएम नीतू सिंह ने सोमवार सुबह आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन का समय-समय पर निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई। स्टेशन अधीक्षक व पीडब्ल्यूआई से कुछ विभागीय सवाल करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


इस पर जानकारी रखने की हिदायत दी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सांसद के पहल पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर कौशल विकास केन्द्र के तहत प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की मांग की थी। मंजूरी के बाद एडीआरएम ने सहमति देकर विभाग से कमरा उपलब्ध करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने उस भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय, स्टेशन परिसर  व कार्यालय की जांच की। स्टेशन अधीक्षक मुकेश, बद्री प्रसाद चौधरी, रंजीत कुमार, उमा महेश्वर सिंह, पीडब्लूआई एके गौड़, रामकुुमार आदि लोगों के अलावा कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed