{"_id":"688e6b6f3538c23e4601427f","slug":"state-level-team-will-investigate-the-education-system-of-government-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156234-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य स्तरीय टीम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य स्तरीय टीम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की करेगी जांच
Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई जानने के लिए जनपद में शिक्षा महानिदेशक स्तर से टीम का गठन किया गया है। टीम में एनसीईआरटी व एससीईआरटी के सहायक निदेशक जैसे पदाधिकारी शामिल हैं। टीम जनपदवार शासन को रिपोर्ट भेजेगी। डीआईओएस स्तर से शनिवार को पत्र जारी कर प्रधानाचार्यों को जांच के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। पत्र के मुताबिक 14 अगस्त तक कभी भी जांच की जा सकती है।
शासन की टीम सोमवार से माध्यमिक के राजकीय व परिषदीय में 25 पीएम श्री व 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जांच करेगी। इस दौरान स्कूलों की डिजिटल सुविधा से लेकर पठन-पाठन व्यवस्था परखी जाएगी। हर श्रेणी के कम से कम एक स्कूल का फील्ड विजिट जरूरी है।
इन बिन्दुओं पर होगी जांच
जांट टीम स्कूल भवन की मजबूती, ध्वस्तीकरण की जरूरत, फर्नीचर उपलब्धता, कक्षा संचालन, पुस्तक वितरण, छात्र व शिक्षक उपस्थिति, बाल वाटिका, यू डायस, लर्निंग बाय डुइंग व गणित-विज्ञान किट का प्रयोग देखेगी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, छात्रावास, पीएमश्री विद्यालयों में खेल सुविधा का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा महानिदेशक के पत्र का संज्ञान लेकर सभी 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर जांच के लिए तैयार रहने और सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्तूरबा और पीएम श्री स्कूलों को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के स्तर से पत्र जारी किया गया है। -प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस