फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   staged dharna on 16 jan. in all blocks

Maharajganj News: सभी ब्लॉकों में 16 को धरना-प्रदर्शन करेंगे प्रधान

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
staged dharna on 16 jan. in all blocks
सदर ब्लाक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी। संवा? - फोटो : MAHARAJGANJ
सभी ब्लॉकों में 16 को धरना-प्रदर्शन करेंगे प्रधान
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था का विरोध करेगा। 16 जनवरी को जिले के सभी ब्लॉकों में धरना-प्रदर्शन कर संगठन अपनी ताकत दिखाएगा।

ये बातें शनिवार को सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित संगठन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अजय धर दूबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य अपने ब्लॉकों के प्रधानों को जागरूक करें तथा इसका पुरजोर विरोध करें। विशिष्ट अतिथि विवेक गुप्ता ने कहा कि दिन प्रतिदिन थोपे जा रहे नए नियमों से जन प्रतिनिधियों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि प्रधानों के हितों को लेकर संगठन तत्पर है। यदि कहीं पर भी उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जाएगा तो संगठन उसे बर्दाश्त नहीं करेगा तथा पुरजोर जवाब देगा। जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा जाएगा। जिले स्तर पर भी 17 जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री अमरजीत साहनी, अवध किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, ब्रह्मानंद पटेल, रामसूरत पटेल अंबरीश शाही, ओमप्रकाश पांडेय, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed